शेयर करें

bavistin fungicide

दोस्तों कृषि दवा (Krishi Dawa) वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है। आपको तो पता है की, फसलों में रोगों की समस्या एक गंभीर मुद्दा है जो फसल की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग होते हैं, जो फफूंद, बैक्टीरिया, वायरस और निमेटोड्स जैसे कारकों के कारण होते हैं। विभिन्न फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग , और इनका नियंत्रण करने के लिए सही जानकारी और उपाय आवश्यक हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानें क्रिस्टल बाविस्टिन फफूंदनाशी (Bavistin fungicide) की समपूर्ण जानकारी, रोगों का नियंत्रण, फसलों में उपयोग, उपयोग मात्रा, उपयोग का समय, बाविस्टिन की कीमत के साथ उपयोग की विधि और स्मार्ट टिप्स।

बाविस्टिन फफूंदनाशी की सम्पूर्ण जानकारी –

1. क्रिस्टल बाविस्टिन (Carbendazim 50% WP) एक प्रभावी फफूंदनाशी है।
2. जो विभिन्न फसलों में होने वाले फफूंद जनित रोगों से बचाव के लिए उपयोग किया जाता है।
3. यह फफूंदनाशी पौधों के रोगों को नियंत्रित करने के साथ-साथ उनकी वृद्धि को भी प्रोत्साहित करता है।
4. बाविस्टिन का मुख्य उपयोग विभिन्न फसलों जैसे फलवर्गीय, फुलवर्गीय, धान्य फसल, और सभी सबजीवर्गीय फसलों में फफूंद जनित रोगों की रोकथाम के लिए किया जाता है।
5. यह फफूंद की वृद्धि और प्रसार को रोकता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार होता है।
6. बाविस्टिन फफूंदनाशी एक अत्यधिक प्रभावशाली कवकनाशी है, जो सुरक्षात्मक और उपचारात्मक दोनों प्रकार की क्रियाओं में सक्षम है।
7. यह कवकनाशी विशेष रूप से फफूंदजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए डिजाइन किया गया है।
8. बाविस्टिन फफूंदनाशी पौधों के सम्पूर्ण भागों में तुरंत प्रवेश करता है।

प्रोडक्ट का नाम कोराजन कीटनाशक 
प्रोडक्ट कंटेंट  क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी
कार्यविधि  प्रणालीगत, संपर्क, और स्टमक 
कंपनी का नाम  एफएमसी
प्रोडक्ट का वर्ग कीटनाशक
फसलों मे उपयोग  गन्ना, सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, उड़द, धान  
कीटों का नियंत्रण  तना छेदक, लीफ फ़ोल्डर, फली छेदक, तंबाकू इल्ली, स्पॉटेड स्टेम बोरर, पिंक स्टेम बोरर, फॉल आर्मीवर्म, ग्रीन सेमीलूपर, स्टेम फ्लाई, गर्डल बीटल, दीमक,अर्ली शूट बोरर, टॉप बोरर
उपयोग का समय  कीटों की समस्या और प्रभाव तथा फसल अवस्था अनुसार 
उपयोग विधि  फसल पर छिड़काव, पौधों की ड्रेंचिंग
उपयोग मात्रा  0.4 मिली/लीटर.

6 मिली/पंप (15 लीटर पंप)

60 मिली/एकड़ छिड़काव 

क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी कंटेन्ट के और प्रोडक्ट  यूपीएल शेन्ज़ी कीटनाशक, धानुका कवर कीटनाशक, बीएएसएफ वेस्टिकॉर कीटनाशक, जीएसपी हेलिप्रो, इन्सेक्टिसाइड इंडिया मिशन कीटनाशक 

बाविस्टिन फफूंदनाशी का कंटेन्ट | Bavistin fungicide content –

बाविस्टिन में कार्बेन्डाजिम (Carbendazim) सक्रिय घटक होता है, जो 50% WP (वेटेबल पाउडर) फॉर्म में उपलब्ध होता है। कार्बेन्डाजिम एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम फफूंदनाशी है, जो कई प्रकार के फफूंद जनित रोगों के खिलाफ प्रभावी है। इसके उपयोग करने से यह फफूंद के तुरंत कॉन्टेक्ट में पहुंचकर रोगों को ख़त्म करता है।

(🔊सूचना – फसल अनुसार खेती के बारें में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें – फसल जानकारी वेबसाइट)

क्रिस्टल बाविस्टिन के फ़ायदे –

1. यह प्रभावी ढंग से फफूंदी से उत्पन्न रोगों को नियंत्रित करता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होता है।
2. फफूंदी जनित विभिन्न रोगों जैसे कि पाउडरी माइल्ड्यू, ब्लाइट, रूट रोट आदि का प्रभावी रूप से खत्म करता है।
3. पौधों की सामान्य वृद्धि और विकास में सहायता करता है, जिससे फसल का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।
4. फफूंद के कारण होने वाले नुकसान को कम कर, फसल की उपज और गुणवत्ता में सुधार करता है।
5. उपयोग करने के बाद इसका फसलों पर लंबे समय तक प्रभावी रहता है, जिससे बार-बार उपयोग की आवश्यकता नहीं होती।
6. इसका उपयोग आप फसल में छिड़काव, ड्रिप और ड्रेंचिंग विधि से कर सकते है।
7. इस फफूंदनाशी के कम मात्रा में प्रयोग से भी अच्छा परिणाम मिलता है, जिससे लागत कम होती है।

बाविस्टिन फफूंदनाशी का उपयोग | Bavistin fungicide uses –

क्रिस्टल बाविस्टिन फफूंदनाशी एक प्रभावी फफूंदनाशक है जो कई फसलों में विभिन्न फफूंद संबंधी रोगों को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह फफूंदनाशी विभिन्न फफूंद रोगों को नियंत्रित करने में सहायक है, जैसे कि सेब के कॉलर रॉट (Collar Rot), चने की पत्तियों का पीलापन (Leaf Blight) और कई अन्य फफूंद जनित रोग। प्रति एकड़ 150 ग्राम कार्बेन्डाजिम 50% WP का उपयोग किया जाता है और 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें फसल मे उपयोग किया जाता है।

बाविस्टिन कवकनाशी की कब और कैसे डालना चाहिए?

1. यह एक प्रभावी फफूंदनाशक है जिसका उपयोग विभिन्न फसलों में फफूंद जनित रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाता है।
2. फफूंद के संक्रमण के पहले या शुरूआत में छिड़काव करना अधिक प्रभावी होता है। बीमारी के लक्षण दिखते ही इसका उपयोग करें।
3. यह पत्तियों, तनों और फलों पर प्रभावी रूप से काम करता है, विशेषकर उन फफूंदों के खिलाफ जो गहरे या सतही हिस्से में होते हैं।
4. छिड़काव करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी हिस्सों पर समान रूप से दवा का छिड़काव हुआ हो, विशेषकर पत्तियों के निचले हिस्सों और तनों पर।
5. फसलों की जरूरत और संक्रमण की स्थिति के आधार पर, फफूंदनाशक की मात्रा को सही ढंग से तय करें। अधिक मात्रा का उपयोग फसलों को नुकसान पहुँचा सकता है।

बाविस्टिन कवकनाशी कीमत (Bavistin Fungicide Price) –

बाविस्टिन की कीमत उसके पैकेजिंग के आधार पर भिन्न हो सकती है। यहां पर कुछ सामान्य कीमतें दी जा रही हैं:

1. Bavistin 100 ग्राम की कीमत: लगभग ₹100 – ₹150
2. बाविस्टिन 250 ग्राम की कीमत: लगभग ₹200- ₹250
3. Bavistin 500 ग्राम की कीमत: लगभग ₹400- ₹450
4. बाविस्टिन 1 किलों की कीमत: लगभग ₹750 – ₹850

सारांश –

बाविस्टिन, जिसे क्रिस्टल बाविस्टिन (Bavistin fungicide) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रभावी फफूंदनाशी है जिसका उपयोग विभिन्न फसलों में फफूँदजनीत बीमारियों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। इसमें कार्बेन्डाजिम 50% WP (वेटेबल पाउडर) सक्रिय तत्व होता है, जो फफूंदों को नियंत्रित करने में सक्षम है। इसके सही उपयोग से फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार किया जा सकता है। आशा करते है की दी है जानकारी आप के लिए फायदेमंद होगी जिससे आप फसल को रोगों से बचा सकते हो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. बाविस्टिन फफूंदनाशी क्या है?
उत्तर – यह एक प्रभावी कवकनाशी है, जो फफूंद जनित रोगों के नियंत्रण के लिए उपयोग किया जाता है।

2. बाविस्टिन का मुख्य सक्रिय घटक क्या है?
उत्तर – बाविस्टिन में कार्बेन्डाजिम (Carbendazim) 50% WP सक्रिय घटक होता है।

3. बाविस्टिन का उपयोग किस प्रकार की फसलों में किया जाता है?
उत्तर – धान, गेहूं, मूंगफली, मटर, कपास, सब्जियों, और फलों में उपयोग होता है।

4. इसका उपयोग कब और कैसे करना चाहिए?
उत्तर – फफूंद के संक्रमण के पहले या शुरूआत में छिड़काव करना अधिक प्रभावी होता है।

5. उपयोग की मात्रा क्या है?
उत्तर – छिड़काव के लिए 150 ग्राम/एकड़, ड्रेंचिंग और ड्रिप के लिए 250 ग्राम/एकड़।

6. बाविस्टिन की कीमत क्या है?
उत्तर – 100 ग्राम: ₹100-150, 250 ग्राम: ₹200-250, 500 ग्राम: ₹400-450, 1 किलोग्राम: ₹750-850।

7. बाविस्टिन का कार्य विधि क्या है?
उत्तर – यह प्रणालीगत कवकनाशी है, जो पौधे के विभिन्न हिस्सों में फैलकर फफूंद की वृद्धि को रोकता है।

8. इसका उपयोग किस-किस रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाता है?
उत्तर – ब्लास्ट, तना सड़न, पाउडरी मिल्ड्यू, जड़ सड़न, कॉलर सड़न, आदि।

9. बाविस्टिन की उपयोग विधि क्या है?
उत्तर – बीजों का उपचार, छिड़काव, पौधों की ड्रेंचिंग और ड्रिप विधि से उपयोग करें।

इन्हें भी ज़रूर पढ़े –

1. coragen insecticide: कोराजन दवाई की संपूर्ण जानकारी
2. sempra dhanuka: सेम्प्रा खरपतवार नाशक की जानकारी
3. bayer ambition: बायर कंपनी के एम्बिशन की पूरी जानकारी

लेखक
सूर्यकांत इर्लेकर
मू. पो – इर्ले, तालुका – बार्शी, जिल्हा – सोलापूर.
राज्य – महाराष्ट्र. पिन – 413412
ई मेल आयडी – contact@krishidawa.com


शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top